MUTANT / bhaskar /business_1005.txt
RajveeSheth's picture
Upload 7053 files
61cdd69 verified
raw
history blame
1.53 kB
अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फिर हुए आगेब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार वर्तमान में गौतम अडाणी दुनिया के सबसे अमीर लोगों के सूची में 11वें नंबर पर हैं। आदानी की वर्तमान नेटवर्थ 87.4 बिलियन डॉलर (करीब 6.59 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुकेश अंबानी इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। जिनकी नेटवर्थ 89.4 बिलियन डॉलर (6.74 लाख करोड़ रुपए) है। इससे पहले 4 फरवरी, शुक्रवार को अडाणी, मुकेश अंबानी को पीछे करते हुए 10वें स्थान पर पहुंच गए थे। लेकिन अगले ही दिन मुकेश अंबानी शीर्ष पर पहुंच गए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों के बारे में बताता हैं। यह सूची हर दिन अपडेट होती है।