MUTANT / bhaskar /business_107.txt
RajveeSheth's picture
Upload 7053 files
61cdd69 verified
raw
history blame
2.59 kB
सेंसेक्स आज 647 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 54,188 पर और निफ्टी 183 पॉइंट नीचे 16,227 पर खुला था। बीते हफ्ते में सेंसेक्स में 2,225 अंक, यानी 3.89% की गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार को यह 54,835 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी पूरे हफ्ते में 691 अंक या 4.04% की गिरावट रही थी और ये 16,411 के स्तर पर बंद हुआ था।
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावटBSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट है। मिडकैप इंडेक्स 437.43 पॉइंट या 1.89% की गिरावट के साथ 22,692.18 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 451.20 पॉइंट या 1.67% लुढ़ककर 26,641.21 पर बंद हुआ। मिडकैप में सबसे ज्यादा 8.10% की गिरावट कैनरा बैंक में देखने को मिली। टाटा पावर, पेज इंडस्ट्रीज और जी एंटरटेनमेंट में भी करीब 6% की गिरावट रही।
बाजार के गिरने के कारणज्यादातर एक्सपर्ट बाजार में गिरावट के लिए कमजोर रुपया, कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन, बढ़ती महंगाई, रूस-यूक्रेन जंग, पाम ऑयल का इंपोर्ट रुकना और क्रूड-ऑयल की बढ़ती कीमतों को मान रहे हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, रुपए की कमजोरी और चीन में कोरोना के कारण किए गए कड़े लॉकडाउन ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है।