|
क्ले कोर्ट: 80 सेमी. होती है इसकी गहराई, बेसलाइन के खिलाड़ियों को पसंद आता हैकोर्ट 5 लेयर से बनता है। लेयर कंकड़-पत्थर, चूना पत्थर, कोयले और ईंट से बनी होती है। सबसे ऊपर ईंट के पाउडर की 2 मिमी. की परत होती है। एक कोर्ट बनाने में कम से कम 1.1 टन मटेरियल का इस्तेमाल होता है। टूर्नामेंट के दौरान करीब 100 लोग कोर्ट का मेंटेनेंस करते हैं।Áमिट्टी का सरफेस होने के कारण इसे सबसे धीमा कोर्ट माना जाता है। इस पर गेंद की गति धीमी हो जाती है, इसलिए प्रतिद्वंद्वी को शॉट रिटर्न करना आसान हो जाता है। इसलिए पीट सैंप्रास जैसे सर्व-वॉली खेल के पक्षधर ने कभी फ्रेंच ओपन नहीं जीता। यह कोर्ट बेसलाइन के खिलाड़ियों का पसंदीदा होता है। इसके अलावा हैवी स्पिन करने वाले खिलाड़ी भी यहां सफल होते हैं। इस कोर्ट पर राफेल नडाल सबसे ज्यादा सफल रहे हैं। वह 13 बार फ्रेंच ओपन जीते हैं।
|