MUTANT / bhaskar /Part2 /sports_1044.txt
RajveeSheth's picture
Upload 5798 files
48947d1 verified
raw
history blame
1.17 kB
श्रीलंका की शुरुआत खराबटारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने पाथुम निसांका (0) को बोल्ड किया। तीसरे ओवर में भुवी ने कामिल मिशारा (13) की पारी पर ब्रेक लगाया। भारतीय टीम को तीसरी सफलता वेंकटेश अय्यर ने जेनिथ लियानागे (11) को आउट कर दिलाई। जेनिथ का कैच पॉइंट पर संजू सैमसन ने पकड़ा। अनुभवी खिलाड़ी दिनेश चंडीमल (10) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। चंडीमल को रवींद्र जडेजा ने ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट कराया।