Datasets:
दो दिन तक चले IPL के मेगा ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ी खरीदे गए। कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और पंजाब ने अधिकतम 25-25 खिलाड़ियों का कोटा पूरा कर लिया है। लखनऊ की टीम 21 खिलाड़ियों की ही बन सकी। अन्य टीमों में गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद ने 23-23, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 24-24 और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने 22 खिलाड़ियों की टीम बनाई। | |