|
मु्ंब इंडियंस IPL-2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन के अलावा चोटिल जोफ्रा आर्चर और टिम डेविड पर सबसे ज्यादा बोली लगाई। ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये अपने साथ जोड़ा। वहीं टिम डेविड को 8.25 करोड़ रुपये और आर्चर पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए। चोटिल आर्चर पर मुंबई इंडियंस को इतना पैसा लुटाने पर सब हैरान हैं। आखिर पिछले काफी समय से चोट से जूझ रहे आर्चर को इतने रुपये देकर क्यों खरीदा, जबकि वह पिछले कई महीनों से क्रिकेट से दूर हैं। वहीं 2022 के IPLमें भी खेलने की संभावना कम है। ऐसे में उन पर इतना पैसा क्यों खर्च किया गया।
|