Datasets:
महिंद्रा ने इंडियन मार्केट में डुअल फ्रंट एयर बैग के साथ अपने पॉपुलर व्हीकल बोलेरो को लॉन्च कर दिया है। इसमें फ्रंट पैसेंजर-साइड एयरबैग को कस्टमाइज करने के लिए इंटीरियर में थोड़ा अपडेट दिया गया है। डैशबोर्ड पर ग्रैब हैंडल को एक रेगुलर पैनल और सेंटर कंसोल को एक नए वुडेन गार्निश के साथ फिनिश दिया गया है। बोलेरो के अभी बेस वैरिएंट की कीमत 8.85 लाख रुपए और टॉप-स्पेक ट्रिम की कीमत 9.86 लाख रुपए होती है। ये दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। | |
बोलेरो की कीमतों में 16,000 रुपए का इजाफा हुआफ्रंट पैसेंजर एयरबैग को जोड़ने के अलावा SUV में कोई दूसरा बदलाव नहीं किया गया है। अपडेटेड वैरिएंट के शामिल होने से बोलेरो की कीमतों में 16,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी हुई कीमतें बोलेरो के वैरिएंट के हिसाब से तय होगी। बोलेरो B4, B6 और B6 ऑप्शनल ट्रिम्स में खरीदने का ऑप्शन मिलता है। | |