MUTANT / bhaskar /business_1071.txt
RajveeSheth's picture
Upload 7053 files
61cdd69 verified
raw
history blame
2.69 kB
रिकॉर्ड मूल्य से नीचे है शेयर्स की कीमतहालांकि अमेजन के शेयर्स की कीमत अभी भी अपने रिकॉर्ड मूल्य 3,731.41 डॉलर से नीचे है। जुलाई 2021 में इस कंपनी के शेयर्स की यह कीमत थी। गुरुवार को मेटा के शेयर्स का भाव 26% टूटा जिससे इसका मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपए घट गया। इसके संस्थापक मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में 2.22 लाख करोड़ रुपए की कमी एक दिन में आई।
कंपनी ने ज्यादा मुनाफा कमायाअमेजन के शेयर्स में इसलिए बढ़त आई क्योंकि कंपनी ने अनुमान से ज्यादा फायदा कमाया है। इसने कहा कि अमेरिकी में इसने प्राइम सब्सक्रिप्शन की दर में 17% का इजाफा किया है। उससे पहले मेटा के शेयर्स में गिरावट से इसके मार्केट कैप में 200 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आई थी। यह किसी अमेरिकी कंपनी के इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक गिरावट थी।
सबसे ज्यादा ट्रेड करने वाला शेयर​​​​​​​फिडिलिटी के डेटा के मुताबिक, अमेजन का शेयर्स शुक्रवार को सबसे ज्यादा ट्रेड करने वालों में था। एपल, माइक्रोसॉफ्ट, और गूगल की ओनर अल्फाबेट इंक अभी भी सबसे ज्यादा मूल्वयान कंपनियां अमेरिका की हैं। एपल का मार्केट कैप 2.8 लाख करोड़ डॉलर, माइक्रोसॉफ्ट का 2.3 लाख करोड़ डॉलर और अल्फाबेट का मार्केट कैप 1.9 लाख करोड़ डॉलर है।