|
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...।2-सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर आज मनेगा पराक्रम पर्व, जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में होगा कार्यक्रमजम्मू। भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक से उत्साहित है। जांबाजी के दो साल पूरा होने पर सेना अपनी मारक क्षमता का परिचय देकर दुश्मनों को कड़ा संदेश देगी। शुक्रवार को सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर मनाए जा रहे पराक्रम पर्व पर जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन होगा। राज्य में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाए जाने वाले पराक्रम पर्व के दौरान जम्मू के साथ सेना की उत्तरी कमान मुख्यालय ऊधमपुर में भी कार्यक्रम होगा। इन कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी का हौसला बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि 29 सितंबर 2016 को सेना की उत्तरी कमान ने कश्मीर के उड़ी, पुंछ जिले के मेंढर व राजौरी जिले के नौशहरा में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर गुलाम कश्मीर में कई आतंकी प्रशिक्षण शिविर तबाह कर दिए थे।
|