|
अनोखा है लांगवा गांवभारत में उत्तर-पूर्वी राज्यों की खूबसूरती जगजाहिर है। फिर बात नगालैंड की हो तो कहने ही क्या? राज्य में कुल 11 जिले हैं, जिनमें से एक है मोन। यह जिला सुदूर उत्तर-पूर्व में बसा है और जिले में एक गांव है जिसका नाम लांगवा है। गांव में पारंपरिक बड़े से घर और उनकी फूस की छतें हैं। यह गांव मुख्य मोन शहर से करीब 42 किमी दूर म्यांमार बॉर्डर पर बसा है। गांव की सबसे खास बात यह है कि इस गांव के बीचों-बीच से भारत-म्यांमार बॉर्डर गुजरता है। यहां के मुखिया की घर तो आधा भारत और आधा म्यांमार में आता है।
|