Datasets:
धन-कुबेरों का देश बना भारतरिपोर्ट के मुताबिक भारत में अमीरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बार्कलेज हुरुन इंडिया रिच 2018 की लिस्ट में पिछले वर्ष की लिस्ट से एक-तिहाई से ज्यादा नए महाधनवान शामिल हुए हैं। इस तरह 2017 में 617 लोगों की यह लिस्ट इस वर्ष बढ़कर 831 लोगों की हो गई है। इस तरह धनवानों की सूची के साथ्ा गत वर्ष के मुकाबले 214 नए नाम शामिल हुए हैं। इसमें खास बात यह है कि इन अमीरों के पास कुल संपत्ति देश के जीडीपी का एक चौथाई हिस्सा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या देश की कुल संपत्ति में अमीर लोगों का भाग लगातार बढ़ रहा है। | |
दुनिया का छठा सबसे अमीर देश है भारतभारत दुनिया का छठां सबसे अमीर देश बन गया है। देश की दौलत 559 लाख करोड़ रुपये (8,230 अरब डॉलर) से ज्यादा हो गई है। यह बात एशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया का सबसे अमीर देश अमेरिका बना हुआ है। अमेरिका की दौलत 62,584 अरब डॉलर (42.54 लाख अरब रुपये से ज्यादा) है। लिस्ट में दूसरे पायदान पर 24,803 अरब डॉलर के साथ चीन और तीसरे पायदान पर 19,522 अरब डॉलर के साथ जापान का स्थान रहा। | |