Datasets:
जबलपुर (नईदुनिया)। देश की बहुचर्चित कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल की सप्लाई प्रदेश के बुरहानपुर जिले से हुई थी। यह खुलासा मंगलवार को एसटीएफ जबलपुर की गिरफ्त में आए दो हथियार तस्करों बुरहानपुर के गारम पाचैरी निवासी इकबाल सिंह (30) और पातल्या बास्कले (21) ने किया हैं।एसटीएफ ने आरोपितों के कब्जे से 28 देसी पिस्टल, 20 कारतूस और 6 मैगजीन बरामद की है। | |