Datasets:
IPL 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है। सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी टीम बना ली है। 12 और 13 फरवरी को हुए ऑक्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑक्शन के होस्ट चारू शर्मा से बड़ी गलती होती नजर आ रही है। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को मुंबई इंडियंस को बेचना था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को सोल्ड कर दिया। मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की ताक में थी। | |